Mint in Summer: गर्मियों में इन 4 तरीकों से करें पुदीने का सेवन, शरीर को मिलेगी ठंडक

Roshni Jaiswal

May 2, 2024

गर्मियों के लिए पुदीना काफी फायदेमंद होता है। क्योंकि पुदीने की तासीर ठंडी होती है, जिससे शरीर को ठंडक मिलती है। ऐसे में, आप भी गर्मियों में इन 4 तरीकों से पुदीने का सेवन जरूर करें। तो आईए जानते हैं पुदीने का सेवन करने के इन 4 तरीकों के बारे में

पुदीने का शरबत

गर्मियों में आप पुदीने का शरबत बनाकर जरूर पिएं। पुदीने का शरबत पीने से शरीर को ठंडक मिलती है।

पुदीने की चाय

गर्मियों में आप पुदीने की चाय बनाकर पी सकते हैं। पुदीने की चाय पीने से शरीर की कई समस्याएं दूर होती है।

पुदीना का छाछ

गर्मियों में आप पुदीने का छाछ भी बनाकर पी सकते हैं। पुदीने का छाछ पीने से शरीर में ठंडक की एहसास बनी रहती है।

पुदीने की पत्ती

पुदीने की पत्ती में औषधीय गुण पाए जाते हैं। आप सुबह खाली पेट पुदीने की पत्ती चबा सकते हैं। पुदीने की पत्ती खाने से पेट ठंडा रहता है।