Mango In Summer: गर्मियों में इन 5 तरीकों को से करें आम का सेवन, शरीर रहेगा तरोताजा

By Roshni Jaiswal 

May 12, 2025

गर्मियां आते ही बाजार में आम मिलना शुरू हो जाता है। आम सभी का फेवरेट होता है। ऐसे में, आप गर्मियों में इन 5 तरीकों से आम का सेवन जरूर करें। क्योंकि आम का सेवन करने से शरीर तरोताजा रहता है। तो आईए जानते हैं गर्मियों में इन 5 तरीकों से आम का सेवन करने के बारे में

आम का जूस

गर्मियों में आप आम का जूस बनाकर पी सकते हैं। आम का जूस पीने से शरीर को भरपूर एनर्जी मिलती है। साथ ही शरीर तरोताजा रहता है।

आम का सलाद

गर्मियों में आप आम का सलाद बनाकर खा सकते हैं। आम का सलाद खाने से आप दिनभर एनर्जी से भरपूर रहेंगे।

आम की लस्सी

आम का जूस पीकर बोर हो गए हैं तो आप आम की लस्सी बनाकर पी सकते हैं। आम की लस्सी पीने से शरीर में ठंडक बनी रहती है।

मैंगो शेक

गर्मियों में आप आम का मैंगो शेक बनाकर पी सकते हैं। मैंगो शेक पीने से शरीर को ठंडक मिलने के साथ शरीर को भरपूर एनर्जी भी मिलती है।

मैंगो कुल्फी

गर्मियों में आप आम की कुल्फी भी बनाकर खा सकते हैं। आम की कुल्फी खाने में स्वादिष्ट होने के साथ सेहत से भरपूर होती है।