Curd in Summer: गर्मियों में शरीर को ठंडा रखने के लिए इन 5 तरीकों से करें दही का सेवन

By Roshni Jaiswal 

June 17, 2025

गर्मियों में दही का सेवन करना सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। क्योंकि दही की तासीर ठंडी होती है, जिसका सेवन करने से शरीर ठंडा रहता है। अगर आप भी गर्मियों में शरीर को ठंडा रखना चाहते हैं तो इन 5 तरीकों को से दही का सेवन कर सकते हैं। तो आईए जानते हैं इन 5 तरीकों से दही का सेवन करने के बारे में

छाछ

गर्मियों में शरीर को ठंडा रखना चाहते हैं तो आप दही का छाछ बनाकर जरूर पिएं। दही का छाछ पीने से शरीर को ठंडक मिलती है और शरीर एनर्जी से भरपूर रहता है।

सादा दही

गर्मियों में दही खाने से शरीर को ठंडक मिलती है, क्योंकि दही की तासीर ठंडी होती है। इसलिए आप सिर्फ सादा दही का भी सेवन कर सकते हैं।

रायता

गर्मियों में शरीर को ठंडा रखने के लिए आप रायता का सेवन जरूर करें। आप दही से अपने मनपसंद का रायता बनाकर लंच और डिनर में खा सकते हैं।

लस्सी

गर्मियों में आप दही से ठंडी ठंडी लस्सी बनाकर पी सकते हैं। इस ठंडी ठंडी लस्सी पीने से शरीर को ठंडक मिलती है।

दही चावल

गर्मियों के लंच और डिनर में आप दही चावल बनाकर खा सकते हैं। दही चावल खाने से शरीर को ठंडक मिलती है। साथ ही शरीर को भरपूर एनर्जी भी मिलती है।