Curd in Summer: गर्मी के मौसम में इन 5 तरीकों से करें दही का सेवन, पेट को अंदर से रखता है ठंडा

By Roshni Jaiswal 

April 9, 2025

गर्मियों के मौसम में खुद को हाइड्रेट रखना बहुत जरूरी है। ऐसे में, आप गर्मियों के मौसम में इन 4 तरीकों से दही का सेवन जरूर करें। क्योंकि दही का सेवन करने से शरीर हाइड्रेट और ठंडा रहता है, जिससे डिहाइड्रेशन की समस्या से बचाव करने में मदद मिलती है। तो आईए जानते हैं इन 4 तरीकों से दही का सेवन करने के बारे में

सादा दही

गर्मियों के मौसम में आप रोज एक कटोरी सादा दही का सेवन जरूर करें। क्योंकि रोजाना दही का सेवन करने से शरीर अंदर से हाइड्रेट और ठंडा रहता है।

लस्सी

गर्मियों के मौसम में आप दही का लस्सी बनाकर जरूर पिएं। गर्मियों में रोजाना लस्सी पीने से शरीर और पेट दोनों को अंदर से ठंडक मिलती है।

छाछ

दही का छाछ बनाकर आप गर्मियों के मौसम में जरूर पिएं। गर्मियों में छाछ पीने से शरीर अंदर से हाइड्रेट रहता है, जिससे डिहाइड्रेशन से बचाव करने में मदद मिलती है।

रायता

अगर आपको सादा दही या लस्सी नहीं पसंद है तो आप दही का रायता बनाकर खा सकते हैं। दही का रायता पीने से पेट अंदर से ठंडा रहता है।

दही तड़का

दही से केवल लस्सी, रायता ही नहीं, बल्कि आप दही तड़का भी बनाकर खा सकते हैं। दही तड़का खाने से भी पेट को अंदर से ठंडक मिलती है।