Muskmelon Milk shake : टेस्ट और हेल्थ दोनों का परफेक्ट कॉम्बो है ठंडा ठंडा खरबूजा मिल्क शेक

By Shivam Yadav

June 30, 2025

ऐसी गर्मी में शरीर को ठंडक करने की सोच रहे है तो खरबूजा मिल्क शेक आपके शरीर के लिए परफेक्ट होगा। ये एक ऐसा शेक है जो न केवल शरीर के लिए लाभदायक होगा बल्कि स्वाद में भरपूर होगा। जानिए इस शेक को कैसे आप आसानी से बना सकते है

सामग्री

खरबूजा                  1 किलोग्राम दूध                        500 ग्राम चीनी                      4 टेबल स्पून इलायची पाउडर        1 टी स्पून पुदीना पत्ती              2 टेबल स्पून बर्फ के टुकड़े

स्टेप 1

सबसे पहले खरबूजे को धुल लें और फिर खरबूजे का को छीलकर अलग रख लें

स्टेप 2

अब खरबूजे के बीजों को निकाल कर, खरबूजे को अच्छी तरह साफ करें और फिर उसका गूदा निकालकर एक अलग प्लेट में रख लें।

स्टेप 3

एक ब्लेंडर में खरबूजे का गूदा, दूध, पुदीना की पत्तियां, चीनी, इलायची पाउडर और बर्फ के टुकड़े डालकर अच्छी तरह से ब्लेंड कर लें।

स्टेप 4

अब तैयार मिश्रण को ब्लेंडर से निकाल कर रख लें। आपका खरबूजा मिल्क शेक बनकर तैयार है, अब आप इसे सर्व कर सकते हैं।