Ajwain Paratha: बच्चों के लंच बॉक्स का फ्लेवर कीजिए चेंज और सर्व करें अजवायन पराठे की डिश

By Shivam Yadav

May 3, 2025

बच्चों के लंच बॉक्स में क्या रखें आपकी इस समस्या को दूर करने के लिए आप अजवाइन से बना पराठा लंच बॉक्स में रख सकते है। अजवाइन से बना पराठा हमारे पेट के लिए बहुत फायदेमंद होता है। जानिए इसको बनाने की आसान विधि के बारे में

सामग्री

गेहूं आटा                 1 कप अजवाइन                     1 टी स्पून जीरा                           ½ टी स्पून नमक                           स्वादानुसार तेल                             2 टेबल स्पून

स्टेप 1

एक बड़े बर्तन में गेहूं का आटा, अजवाइन, जीरा और नमक डालकर अच्छे से मिला लें। फिर थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए नरम आटा गूंध लें। इसे 15 मिनट के लिए ढककर रख दें।

स्टेप 2

अब गूंधे हुए आटे से बराबर आकार की लोइयां बना लें। एक लोई लेकर उसे थोड़ा सूखा आटा लगाकर बेलन से बेल लें। पराठा न ज्यादा मोटा और न ज्यादा पतला रखें।

स्टेप 3

इसके बाद तवा गर्म करें और पराठे को तवे पर रखें। जब एक तरफ हलका ब्राउन हो जाए, तो उसे पलटें और दूसरी तरफ भी हलका सेंक लें।

स्टेप 4

अंत में तैयार अजवाइन पराठे को ताजे दही या अचार के साथ गरमागरम सर्व करें।