Holi Special: रंगो का उत्सव मनाएं, मैदा से बनी कुरकुरी मठरी के साथ

By Shivam Yadav

March 12, 2025

मठरी तो होली पर सबसे ज्यादा पसंद की जाती है, इसको चाय में साथ नॉर्मल दिनों में भी ट्राई कर सकते है। इसको बनाना बेहद आसान है। अगर होली पर गुझिया खाने का मन कम है तो आप मठरी को अच्छे से ट्राई कर सकते है। जानिए इसको बनाने की आसान विधि के बारे में

सामग्री

2 कप                     मैदा 1/4 कप                  घी (या तेल) 1/2 टी स्पून             अजवाइन 1/2 टी स्पून             नमक 2 कप                     तेल

स्टेप 1

एक बड़े कटोरे में मैदा, अजवाइन और नमक डालें। फिर इसमें घी या तेल डालकर अच्छे से मिला लें, अब धीरे-धीरे पानी डालकर कठोर आटा गूंथ लें। गूंथने के बाद आटे को 15 मिनट के लिए ढककर रख दें।

स्टेप 2

इसके बाद  गूंथे हुए आटे से छोटे-छोटे गोले बना लें। फिर उन्हें बेलन से मोटा बेल लें।

स्टेप 3

अब मठरी को बेलने के बाद, कांटे या चाकू से उसके ऊपर हल्के से छेद कर लें ताकि तलते समय वह फूलें नहीं।

स्टेप 4

अंत में कढ़ाई में तेल गर्म करें। तेल गरम होने पर मठरी डालें और मध्यम आंच पर सुनहरा और कुरकुरा होने तक तलें। अब आपकी कुरकुरी और स्वादिष्ट मैदा मठरी तैयार है। इसे चाय के साथ आनंद लें।