Holi Special: रंगो का त्यौहार मनाएं और अपने जीवन में खुशियां लाएं और नाश्ते के बनाएं टेस्टी दाल कचौरी

By Shivam Yadav

March 11, 2025

होली के इस त्यौहार में हर कोई कुछ स्पेशल खाने के बारे में सोचता है, आप चाहे तो होली स्पेशल में दाल से बनी कचौरी ट्राई कर सकते है। इसको बनाना बेहद आसान है। इसको बनाने के लिए उड़द दाल का इस्तेमाल कर सकते है, जानिए इसको बनाने की विधि के बारे में

सामग्री

उड़द दाल            1 कप(भीगी हुई) गेहूं का आटा        2 कप सौंफ पाउडर        1 टी स्पून हींग                    1 चुटकी हरी मिर्च              2(बारीक कटी) नमक                   स्वाद अनुसार धनिया पाउडर       1 टेबल स्पून तेल                      तलने के लिए

स्टेप 1

सबसे पहले उड़द दाल को पीसकर पेस्ट बना लें और उसमें सौंफ पाउडर, हींग, हरी मिर्च, नमक, और धनिया पाउडर मिलाएं।

स्टेप 2

इसके बाद आटे में थोड़ा तेल मिलाकर इसको गूंथें और छोटी-छोटी लोई बनाएं।

स्टेप 3

अब हर लोई में दाल का मिश्रण भरें और कचौरी का आकार दे।

स्टेप 4

अंत में गरम तेल में सुनहरा होने तक तलें और चटनी के साथ गरम-गरम परोसें।