Eid 2025 Special: ईद का जश्न इन 5 लजीज मिठाईयां के साथ करें सेलिब्रेट

By Roshni Jaiswal 

March 28, 2025

31 मार्च को ईद है और ईद की तैयारी मुस्लिम लोग जोरों शोरों से कर रहे हैं। ऐसे में, आप भी ईद के खास मौके पर ये 5 लजीज मिठाइयां बना सकते हैं और इन लजीज मिठाइयों के साथ ईद का जश्न सेलिब्रेट कर सकते हैं। ये मिठाइयां खाने में इतने लाजवाब लगते हैं कि इसे सभी मेहमान बड़ी चाव से खाएंगे। तो आईए जानते हैं इन 5 लजीज मिठाइयों के बारे में

शीर खुरमा

ईद के खास मौके पर शीर खुरमा जरूर बनाया जाता है। शीर खुरमा एक पारंपरिक व्यंजन है, जिसके बिना ईद अधूरा माना जाता है। इसे दूध, सेवई, खजूर और मेवे के साथ बनाया जाता है।

शाही टुकड़ा

ईद पार्टी के मीठे में आप शाही टुकड़ा को शामिल करना बिल्कुल भी न भूलें। क्योंकि शाही टुकड़ा अपनी लजीज स्वाद से ईद के जश्न में चार चांद लगा देते हैं।

सेवई की खीर

सेवई की लजीज खीर के बिना ईद का त्यौहार अधूरा होता है। आप भी ईद के खास मौके पर सेवई की खीर जरूर बनाएं।

फिरनी

ईद का जश्न आप फिरनी के लजीज स्वाद के साथ भी सेलिब्रेट कर सकते हैं। दूध, चावल और मेवे से बनी फिरनी को हर कोई बड़ी चाव से खाएगा।

बकलावा

ईद के खास मौके पर ज्यादातर घर में बकलावा जरूर बनाया जाता है। बकलावा एक लोकप्रिय मीठी पेस्ट्री है, जो खाने में बहुत ही लाजवाब लगती है।