IPL Special: बैंगलोर की जीत का जश्न मनाएं वहां के स्पेशल स्ट्रीट सूजी डोसा के साथ

By Shivam Yadav

June 4, 2025

18 साल लग गए बैंगलोर को आईपीएल की ट्रॉफी जीतने में, अगर आप भी बैंगलोर की टीम के फैन है तो अपनी टीम का जश्न मनाएं बैंगलोर के फेमस सूजी डोसा के साथ, ये दिन भर आपको फ्रेश रखने में मदद करेगा। तो जान लीजिए इसको कैसे बनाया जा सकता है

सामग्री

सूजी               1 कप दही                 ½ कप पानी               1 कप नमक               स्वादानुसार बेकिंग सोडा       ½ टी स्पून तेल                 2 टेबल स्पून

स्टेप 1

सबसे पहले सूजी, दही और पानी मिलाकर एक गाढ़ा घोल बना लें। इसे ढककर 20 मिनट के लिए रख दें।

स्टेप 2

अब बैटर में नमक और बेकिंग सोडा डालकर अच्छे से मिक्स करें। बैटर फूलेगा और हल्का हो जाएगा।

स्टेप 3

इसके बाद नॉन-स्टिक तवा को मध्यम आंच पर गर्म करें। थोड़ा सा तेल डालें और पोछ लें। थोड़ा बैटर तवे पर डालें और गोल घुमाते हुए पतला फैलाएं। किनारों पर थोड़ा तेल डालें।

स्टेप 4

अंत में डोसा सुनहरा और क्रिस्पी होने तक सेंकें। फिर इसे नारियल की चटनी या सांभर के साथ परोसें।