Burani Raita: बिरयानी का जोड़ीदार है दही और लहसुन से युक्त जायकेदार बुरानी रायता

By Shivam Yadav

July 12, 2025

बुरानी रायता का नाम सुनते ही हैदराबाद की याद आती है, बुरानी रायता को हैदराबाद की मशहूर बिरयानी के साथ खाने पर इसके स्वाद में बढ़ोत्तरी हो जाती है। यह रायता लहसुन की खुशबू से युक्त होता है। तो आइए जानते है इसको बनाने की आसान विधि के बारे में

सामग्री

दही                       1 कप लहसुन                   5 कलियां भुना जीरा पाउडर     1/2 चम्मच काला नमक             स्वादानुसार लाल मिर्च पाउडर      1 चुटकी हरा धनिया              1 टेबल स्पून

स्टेप 1

सबसे पहले दही को एक बाउल में लेकर अच्छे से फेंट लें ताकि वह एकदम स्मूद हो जाए।

स्टेप 2

इसके बाद कुचला हुआ लहसुन दही में डालें और अच्छे से मिलाएं।

स्टेप 3

अब इसमें भुना हुआ जीरा पाउडर, काला नमक, नमक और लाल मिर्च पाउडर डालें। सभी चीजों को अच्छी तरह मिलाएं।

स्टेप 4

अंत में रायते को सर्विंग बाउल में निकालें, ऊपर से थोड़ा भुना जीरा और हरा धनिया डालकर गार्निश करें, और बिरयानी के साथ ठंडा-ठंडा परोसें।