Matar Mushroom recipe: मटर और मशरूम दोनों ही आपकी सेहत के लिए है लाभदायक तो आज खाएं मटर मशरूम की सब्जी

By Shivam yadav

February 5, 2025

मशरूम देखने में जितना अजीब लगता है लेकिन इसका खाने में स्वाद उतना ही टेस्टी होता है, इसको बनाना बेहद ही आसान है। लेकिन अगर मशरूम को मटर के साथ मिला कर एक टेस्टी डिश बनाई जाए तो आप उंगली चाटते रह जाएंगे। जानिए इसको कैसे बनाया जा सकता है

सामग्री

2 कप              मटर 2 कप              मशरूम 1                   प्याज 1                   टमाटर 1                   हरी मिर्च 1 टी स्पून        अदरक-लहसुन पेस्ट 1/2 टी स्पून     हल्दी पाउडर 1 टी स्पून        लाल मिर्च पाउडर 1 टी स्पून         धनिया पाउडर 1/2 टी स्पून      गरम मसाला स्वादानुसार       नमक 2 टेबल स्पून      तेल

स्टेप 1

अब एक पैन में तेल गर्म करें, उसमें अदरक-लहसुन का पेस्ट और हरी मिर्च डालें। इसे 1-2 मिनट तक भूनें, फिर प्याज डालकर सुनहरा होने तक भूनें।

स्टेप 2

अब टमाटर डालकर पका लें, फिर हल्दी, लाल मिर्च, धनिया पाउडर और नमक डालें। मसाले को तेल छोड़ने तक भूनें। अब कटे हुए मशरूम डालें और उसे अच्छे से मिला कर 5 मिनट तक पकाएं।

स्टेप 3

फिर मटर डालकर 5 मिनट तक पकाएं, और पानी डालने की जरूरत हो तो थोड़ा पानी डालकर ढककर 5 मिनट और पकने दें।

स्टेप 4

आखिरी में गरम मसाला डालें और हरा धनिया डालकर अच्छे से मिला लें। अब आपका मटर मशरूम तैयार है।