Mango Shake: साल भर के लिए जाने से पहले एक बार और चख लें ठंडा ठंडा मैंगो शेक

By Shivam Yadav

July 26, 2025

आम का सीजन जा रहा है ऐसे में जाते हुए आम का आनंद लीजिए मैंगो शेक की डिश के साथ। वैसे तो मैंगो शेक सभी को पसंद आता है लेकिन इसमें आइस क्रीम डालकर पीने पर ये और भी टेस्टी लगता है। जानिए इसको बनाने की आसान विधि के बारे में

सामग्री

आम                    2 दूध                      2 कप चीनी                    3 टेबल स्पून काजू                    2 बादाम                  1

स्टेप 1

सबसे पहले पके हुए आमों को छीलकर छोटे टुकड़ों में काट लें।

स्टेप 2

अब आम के टुकड़े, दूध, चीनी और बर्फ मिक्सर जार में डालें।

स्टेप 3

इसके बाद मिक्सर को 2 मिनट तक चलाकर सब कुछ अच्छी तरह ब्लेंड कर लें।

स्टेप 4

इस तरह आपका मैंगो शेक बनकर तैयार है, इसे गिलास में डालें, ऊपर से काजू-बादाम से सजाएं और ठंडा-ठंडा परोसें।