Beetroot Tikki : शाम के लिए परफेक्ट स्नैक है चुकंदर से बनी टिक्की, चटनी के साथ आए दोगुना स्वाद

By Shivam Yadav

July 5, 2025

शाम के नाश्ते में हम सब कुछ टेस्टी खाना चाहते है ऐसे में स्वाद के साथ ही सेहत के लिए लाभदायक चुकंदर की टिक्की को आप ट्राई कर सकते है। चुकंदर का नाम सुनते ही बच्चे मुंह बनाने लगते है लेकिन एक बार चुकंदर की टिक्की खाने के बाद बच्चों को ये खूब पसन्द आने वाली है। तो जानिए इसको बनाने की विधि के बारे में

सामग्री

2                         चुकंदर 2                         आलू 1/2 कप                उबली मटर 1/2 टी स्पून           अदरक पेस्ट 2                        हरी मिर्च 1/2 टी स्पून           जीरा पाउडर 1/2 टी स्पून           गरम मसाला 1/2 टी स्पून          लाल मिर्च पाउडर स्वादानुसार            नमक 3 टेबल स्पून          सूजी 3 टी स्पून              तेल

स्टेप 1

सबसे पहले चुकंदर उबाल लें, फिर उबले हुए चुकंदर, आलू और मटर को अच्छे से मैश कर लें और एक बर्तन में डालें।

स्टेप 2

इस मिश्रण में अदरक का पेस्ट, हरी मिर्च, जीरा पाउडर, गरम मसाला, लाल मिर्च पाउडर और नमक डालकर अच्छे से मिक्स करें।

स्टेप 3

अब मिश्रण से छोटे-छोटे गोले बनाकर उन्हें फ्लैट करके टिक्की का आकार दें। अगर मिश्रण चिपचिपा हो तो सूजी या ब्रेडक्रंब डालकर गठे हुए टिक्की तैयार करें।

स्टेप 4

अंत में कढ़ाई में तेल गरम करें। तेल गरम होने पर टिक्कियों को डालकर दोनों तरफ से सुनहरा और क्रिस्पी होने तक तलें। गरमागरम चुकंदर टिक्कियाँ हरी चटनी या टोमैटो सॉस के साथ सर्व करें।