Dhania Chutney: समोसे हो या पकौड़ी, बिना धनिया चटनी के सबके स्वाद है फीके

By Shivam Yadav

July 5, 2025

ऐसे बारिश के मौसम में अगर आप समोसे या पकौड़े बनाने की सोच रहे है तो इसके स्वाद को दोगुना करने के लिए धनिया की चटनी के साथ सर्व कर सकते है। इस धनिया चटनी को आप लंच में सर्व करके, लंच को और भी स्वादिष्ट बना सकते है। जानिए इसको बनाने की आसान विधि के बारे में

सामग्री

1 कप                  धनिया पत्तियां 1/2 कप               पुदीना पत्तियां 3                        हरी मिर्च 1 इंच                  अदरक टुकड़ा 1 टी स्पून             जीरा 1/2                    नींबू रस नमक                  स्वादानुसार 1/4 कप              पानी

स्टेप 1

सबसे पहले ताजे धनिया और पुदीना की पत्तियों को अच्छे से धोकर साफ कर लें।

स्टेप 2

एक मिक्सर जार में धनिया पत्तियां, पुदीना पत्तियां, हरी मिर्च, अदरक, जीरा, नींबू का रस, और नमक डालें।

स्टेप 3

अब इसमें थोड़ा सा पानी डालें और सभी चीजों को अच्छे से मिक्सी में पीसकर चिकना पेस्ट बना लें।

स्टेप 4

अब चटनी का टेस्ट चेक करें और आवश्यकता अनुसार नमक या नींबू का रस मिला सकते हैं। धनिया चटनी तैयार है। इसे अपनी पसंदीदा स्नैक्स के साथ खाएं।