Pudina Chutney: पकौड़े हो या पराठे, हर चीज का स्वाद बढ़ाए लाजबाव पुदीना चटनी

By Shivam Yadav

June 22, 2025

गर्मी के इस मौसम में पुदीना शरीर को ठंडक देने का काम करता है, अगर आप भी पुदीना को अपने लंच में शामिल करना चाहते है तो पुदीना से बनी चटनी को ट्राई कर सकते है। इसका खट्टा चटपटा स्वाद आपको खूब भा जाएगा। जानिए इसको बनाने की आसान विधि के बारे में

सामग्री

पुदीना पत्ते                  1 कप धनिया पत्ते                 1/2 कप हरी मिर्च                     2 अदरक                       1 इंच टुकड़ा नींबू रस                      1 टेबल स्पून नमक                         स्वादानुसार पानी                          आवश्यकतानुसार

स्टेप 1

सबसे पहले पुदीना और धनिया पत्तों को अच्छे से धो लें। अदरक को छीलकर काट लें। ब्लेंडर में पुदीना पत्ते, धनिया पत्ते, हरी मिर्च, अदरक और नमक डालें।

स्टेप 2

इसके बाद आवश्यकता अनुसार थोड़ा पानी डालें और सभी सामग्री को स्मूद पेस्ट में पीस लें।

स्टेप 3

अब इस चटनी को एक कटोरे में निकालें और उसमें नींबू का रस मिलाएं।

स्टेप 4

इस तरह आपकी पुदीना चटनी तैयार है। इसे पकौड़ी, समोसा, पराठे या चावल के साथ परोसें।