Rajgira Chilla : उपवास हो या हेल्दी डाइट, राजगीरा चीला है परफेक्ट चॉयस

By Shivam Yadav

July 10, 2025

सुबह के नाश्ते में अगर चीला मिल जाए तो पूरा दिन ताजगी से भरपूर गुजरता है। लेकिन अगर आप टेस्ट के साथ साथ सेहत के लिए भी फायदेमंद चीला खाना चाहते है तो राजगीरा से बना चीला को ट्राई कर सकते है। तो आइए जानते है इसको कैसे आसानी से बनाया जा सकता है

सामग्री

राजगीरा का आटा          1 कप सेंधा नमक                   स्वादानुसार छाछ                          1 कप काली मिर्च पाउडर         1 टीस्पून जीरा पाउडर                1 टीस्पून मिर्च अदरक का पेस्ट     ½ टेबलस्पून हरी मिर्च                     1 कटी हुई हरा धनिया                  1 टेबल स्पून (कटा हुआ) घी                             2 टेबलस्पून

स्टेप 1

सबसे पहले एक बाउल में आटा डालें और इसमें काली मिर्च, जीरा पाउडर, नमक, मिर्च अदरक पेस्ट, हरी मिर्च और हरा धनिया डालकर मिला लें। अब इसमें छाछ को मिलाते हुए एक स्मूद बैटर तैयार कर लें।

स्टेप 2

अब बैटर को करीब 5 मिनट तक ढंक कर रख दें, एक पैन में थोड़ा घी लगाकर गर्म कर लें और बीच में बैटर डालकर चीला की तरह फैला दें।

स्टेप 3

इसे करीब 2-3 मिनट तक पकने दें और फिर पलट दें, दूसरी ओर से भी 3 मिनट तक पकाएं।  स्वादिष्ट और पौष्टिक तत्वों से भरपूर चीला बनकर तैयार है।

स्टेप 4

आप इसे हरे धनिया की चटनी, चाय या फिर नारियल की चटनी के साथ सर्व कर सकते हैं।