Navratra Special: व्रत में शाम के नाश्ते के लिए परफेक्ट स्नैक होंगे केले से बने कबाब

By Shivam Yadav

April 2, 2025

अगर व्रत में भी कुछ स्वादिष्ट नाश्ता करने का मन है तो आप केले से बना कबाब ट्राई कर सकते हैं। इसको बनाना बेहद आसान हैं। इसको पुदीना की चटनी के साथ सर्व कर सकते है। आइए जानते है इसको घर पर ही कैसे आसानी से बनाया जा सकता है

सामग्री

2                                कच्चे केले 2                                काली मिर्च पाउडर 100 ग्राम                      कुट्टू का आटा 2 ग्राम                          जीरा पाउडर स्वादानुसार                    नमक 2                                हरी मिर्च 3 टेबल स्पून                  तेल 2 टेबल स्पून                  धनिया पत्ती

स्टेप 1

सबसे पहले केले को दो हिस्सों में काट लें और भाप में पका लें। एक बार जब भाप निकल जाए तो इन्हें छीलकर मिक्सिंग बाउल में रखें।

स्टेप 2

एक बार जब यह ठंडे हो जाएं तो केलों को अच्छी तरह मैश कर लें। इसमें तेल, नमक, हरी मिर्च, हरा धनिया, जीरा पाउडर और कालीमिर्च डालकर अच्छी तरह मिलाएं।

स्टेप 3

इसमें कुट्टू का आटा और डालकर अच्छी तरह मिलाकर डो तैयार कर लें। अपनी हथेलियों पर तेल लगाएं, थोड़ा सा मिश्रण लें और उन्हें टिक्की का आकार दें।

स्टेप 4

अब इन्हें आप चाहे तो डीप फ्राई या शैलो फ्राई कर सकते हैं। फ्राई करने के बाद इन्हें टिशू पेपर पर रखें ताकि एक्ट्रा तेल निकल जाए और पुदीने की चटनी के साथ सर्व करें।