Bajra Chilla : चीला खाने के शौकीन लोगों की सेहत का भी ख्याल रखता है बाजरा चीला

By Shivam Yadav

April 9, 2025

शाम के कुछ फुर्सत के पल अपनो के साथ बिताते हुए अगर कुछ नाश्ता हो जाए तो आनंद आ जाए, इन अच्छे पलों को और भी यादगार बनाने के लिए बाजरा से बना चीला ट्राई कर सकते है। ये खाने में बहुत टेस्टी होता है, इसको बनाना बेहद आसान है। जानिए इसको बनाने की आसान विधि के बारे में

सामग्री

1 कप                   बाजरा आटा 1/4 कप                बेसन 1                         हरी मिर्च 1/4 कप                हरा धनिया 1/2 टीस्पून            हल्दी 1/2 टीस्पून           जीरा पाउडर 1/2 टीस्पून           अजवाइन स्वादानुसार            नमक पानी

स्टेप 1

सबसे पहले एक बर्तन में बाजरा आटा, बेसन, हरी मिर्च, हरा धनिया, हल्दी, जीरा पाउडर, अजवाइन और नमक डालें।

स्टेप 2

अब इन सभी सामग्री को अच्छे से मिलाएं और थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर गाढ़ा बैटर तैयार करें।

स्टेप 3

इसके बाद तवा या नॉन-स्टिक पैन को अच्छे से गर्म करें और उसमें थोड़ा सा तेल लगाएं। अब तवे पर बैटर डालकर हल्का सा फैलाएं।

स्टेप 4

इसे दोनों साइड से सुनहरा और क्रिस्पी होने तक पकाएं। आपका बाजरा चीला तैयार है। इसे हरी चटनी या दही के साथ गरमा गरम परोसें।