Arbi Fry: स्वाद और सेहत का परफेक्ट कॉम्बो है अरबी फ्राई की डिश, कुछ यूं बनाएं झटपट

By Shivam Yadav

July 4, 2025

अगर आप भी इस दुविधा में है कि डिनर में क्या बनाया जाए तो हम आपकी इस दुविधा को दूर करते है, और आप बनाएं अरबी की स्वादिष्ट डिश। घुइयां की सब्जी, एक स्वादिष्ट और पौष्टिक डिश होती है। यह सूखी और रसेदार दोनों तरह से बनाई जा सकती है। एक बार इसको खाने के बाद आप बार बार इसका स्वाद लेना चाहेंगे। तो आइए जानते है इसको बनाने की आसान विधि के बारे में

सामग्री

250 ग्राम                          घुइया 2                                    टमाटर 2                                    हरी मिर्च 1 टी स्पून                          जीरा 1 टी स्पून                          हल्दी पाउडर स्वादानुसार                         नमक 3 टेबल स्पून                      तेल

स्टेप 1

एक पैन में तेल गर्म करें और जीरा डालें। जब जीरा चटकने लगें, तो हरी मिर्च डालकर कुछ सेकंड भूनें।

स्टेप 2

अब इसमें टमाटर डालें और उसे नरम होने तक पकाएं। हल्दी पाउडर और नमक मिलाएं।

स्टेप 3

जब टमाटर नरम हो जाएं, तब पैन में कटी हुई घुइया डालकर भून लें। घुइया को लगभग 15 मिनट पकाएं।

स्टेप 4

इस तरह आपकी घुइया की सब्जी तैयार है। आप इसे पराठे या पूड़ी के साथ सर्व कर सकते हैं।