Rajgira Roti : गेहूं आटे से बनी रोटी के अलावा आज ट्राई करें राजगिरा आटे से बनी टेस्टी रोटी

By Shivam Yadav 

April 3, 2025

राजगीर आटे से वैसे तो कई तरह की डिश बना सकते है लेकिन आज हम आपको बताते है राजगीर आटे से बनी रोटी बनाने के बारे में, ये स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभदायक होती है। इसको व्रत में ट्राई किया जा सकता है। जानिए इस रोटी को बनाने की आसान विधि के बारे में

सामग्री

राजगीरा आटा                1 कप गेहूं का आटा                  2 टेबल स्पून पानी                            आवश्यकतानुसार नमक                           स्वादानुसार घी                               2 टेबल स्पून

स्टेप 1

सबसे पहले एक बाउल में राजगीरा आटा, नमक और गेहूं का आटा मिलाएं। धीरे-धीरे पानी डालते हुए नरम और चिकना आटा गूंध लें।

स्टेप 2

अब आटे के छोटे-छोटे गोले बना लें। बेलन से थोड़े मोटे आकार में बेलें। यदि आटा चिपक रहा हो तो थोड़ा सा आटा छिड़क सकते हैं।

स्टेप 3

इसके बाद तवे को मध्यम आंच पर गरम करें। गरम होने के बाद रोटी को तवे पर रखकर अच्छे से सेंकें। फिर से पलटकर किनारों पर हल्का घी लगाएं।

स्टेप 4

इस तरह राजगिरा आटे से बनी रोटी बनकर तैयार है, इस रोटी को तवे से निकालकर सब्जी या चटनी के साथ परोसें।