Angoori Rasmalai: मीठा खाने के शौकीन लोगो के लिए परफेक्ट डिश है अंगूरी रसमलाई

By Shivam Yadav

May 28, 2025

रसमलाई हर घर में पसंद की जाने वाली एक स्वीट डिश है, अगर आप भी रसमलाई को पसंद करते है तो आज बनाएं नॉर्थ इंडिया की मशहूर अंगूरी रसमलाई, इसका स्वाद नॉर्मल रसमलाई से थोड़ा अलग और टेस्टी होता है। तो आइए जानते है इसको बनाने की आसान विधि के बारे में

सामग्री

दूध                         1 लीटर नींबू रस                   2 टेबल स्पून चीनी                       300 ग्राम पानी                        4 कप रबड़ी बनाने के लिए दूध                           1 लीटर चीनी                        2 टेबल स्पून केसर                        10 रेशे इलायची पावडर            3 टेबल स्पून पिस्ता                       ⅓ टेबल स्पून

स्टेप 1

सबसे पहले दूध को एक बर्तन में डालकर उबाल लें, एक अलग कटोरी में नींबू के रस में पानी मिला लें। अब उबले हुए दूध में नींबू का रस डाल दें जिससे दूध फट जाएगा।

स्टेप 2

अब फटे हुए दूध को कपड़े से छानकर धूल लेंगे जिससे उसका सारा खट्टापन निकल जाएगा। इसके बाद उसे हल्के हाथों से दबाकर उसका पानी निकाल देंगे।

स्टेप 3

इसके बाद रबड़ी के लिए किसी बर्तन में दूध को उबाल कर, अब इसमें इलायची पाउडर और चीनी मिला देंगे। रबड़ी में पिस्ता को डालकर, फ्रिज में ठंडा होने के लिए रख दें। अब पनीर को किसी प्लेट में निकालकर, स्मूथ होने के बाद उसे नींबू जैसे शेप में बना लेंगे।

स्टेप 4

अलग एक पैन में पानी और चीनी डालकर पतली चाशनी बना लेंगे, अब इस चाशनी में छैने के बनाए हुए रसगुल्ले डाल देंगे। इस तरह अंगूरी रसमलाई बनकर तैयार है, आप इसे ठंडा करके सर्व करेंगे।