By Roshni Jaiswal
June 3, 2025
2 उबले हुए आलू 2 कप ताजा दही 1 टेबलस्पून हरा धनिया (बारीक कटी हुई) 1/4 टीस्पून भूना जीरा पाउडर 1/4 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर 1/4 टीस्पून काली मिर्च पाउडर 1/4 टीस्पून काला नमक 1/4 टीस्पून चाट मसाला स्वादानुसार नमक
सबसे पहले उबले हुए आलू को अच्छी तरह से छील लें। फिर इसे छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें।
अब एक बड़े कटोरे में दही डालकर अच्छी तरह से फेंट लें। फिर इस दही में कटे हुए उबले आलू, काला नमक और नमक डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें।
इसके बाद इसमें भूना जीरा पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और चाट मसाला डालकर मिला लें। फिर इसके ऊपर हरा धनिया से गार्निश करें।
अब आपका मिनटों में आलू का रायता बनकर तैयार है। इसे खाने के साथ सर्व करें।