Janmashtami Special: मीठे के साथ साथ ठाकुर जी को लगाएं मटर पनीर और पूरी का भोग

By Shivam Yadav

Augusr  16, 2025

मटर पनीर का नाम सुनते ही हर किसी के मुंह में पानी आ जाता है। ये न सिर्फ स्वाद में लाजवाब डिश है बल्कि हमारी सेहत के लिए भी फायदेमंद है। तो आप भी श्री कृष्ण जी के जन्मोत्सव पर उनका भोग लगाए मटर पनीर की सब्जी के साथ

सामग्री

250 ग्राम             पनीर (क्यूब्स में कटा) 1 कप                 मटर 2 टेबल स्पून         तेल 1                       प्याज (बारीक कटा) 2                       टमाटर 1 इंच                  अदरक (कद्दूकस किया) 2                       हरी मिर्च 1/2 टी स्पून          हल्दी पाउडर 1 टी स्पून             धनिया पाउडर 1/2 टी स्पून           जीरा 1/2 टी स्पून          गरम मसाला स्वादानुसार           नमक

स्टेप 1

एक कढ़ाई में 1 टेबलस्पून तेल गरम करें। पनीर के टुकड़े डालकर हल्का सा ब्राउन कर लें, फिर निकालकर अलग रख लें। उसी कढ़ाई में मटर डालें और कुछ मिनट तक पकने दें। फिर, मटर को निकालकर अलग रख लें।

स्टेप 2

उसी कढ़ाई में थोड़ा और तेल डालें। उसमें जीरा, हरी मिर्च, और अदरक डालकर भूनें। अब प्याज डालकर सुनहरा होने तक भूनें, फिर टमाटर की प्यूरी डालकर 5-7 मिनट तक पकने दें।

स्टेप 3

इसके बाद हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, और नमक डालें। मसालों को अच्छी तरह से भूनें, जब तक तेल मसाले से अलग न हो जाए।

स्टेप 4

अब तैयार मसाले में पनीर और मटर डालें। अच्छी तरह से मिला लें। 1/2 कप पानी डालकर ढककर 5 मिनट तक पकने दें। जब ग्रेवी थोड़ी गाढ़ी हो जाए, तो गरम मसाला डालें और हरे धनिये से सजा कर सर्व करें।