Basant panchami Special: मां सरस्वती की पूजा के बाद भोग लगाइए बूंदी से बने लड्डू से

By Shivam Yadav

January 29, 2025

बूंदी से बना लड्डू तो बच्चों को खूब पसंद आते है, ऐसे में अगर आप बसंत पंचमी का त्यौहार मनाना चाहते है तो आप इस दिन सरस्वती पूजा के बाद भोग में बूंदी से बना लड्डू ट्राई कर सकते है। ये मां सरस्वती को सबसे ज्यादा पसंद आने वाला भोग है, तो जानिए घर पर कैसे बना सकते है

सामग्री

बेसन                  1 कप पानी                   ½ कप चीनी                  1 कप घी                      5 टेबल स्पून इलायची पाउडर     ½ टी स्पून केसर                  कुछ रेशे काजू                  6 बादाम                 7

स्टेप 1

एक बर्तन में बेसन लें और उसमें पानी डालकर गाढ़ा और स्मूथ घोल तैयार करें। ध्यान रखें कि घोल में कोई गांठ न हो।

स्टेप 2

एक कढ़ाई में घी गरम करें। अब एक बडे़ छेद वाली छलनी या बूंदी जाल लें और उसमें घोल डालकर छानते हुए छोटे बूंदी के आकार के तलें। बूंदी को हल्का सुनहरा और कुरकुरा होने तक तलें।

स्टेप 3

एक दूसरे बर्तन में चीनी और ½ कप पानी डालकर उबालें। जब चीनी पूरी तरह घुल जाए और चाशनी थोड़ा गाढ़ा हो जाए, तो उसमें इलायची पाउडर और केसर डालें, अब तली हुई बूंदी को चाशनी में डालें और अच्छे से मिला लें।

स्टेप 4

अंत में बूंदी को चाशनी से निकालकर हल्का ठंडा होने दें। फिर हाथों से छोटे-छोटे लड्डू बना लें। आप चाहें तो काजू, बादाम से सजा सकते हैं, आपके स्वादिष्ट बूंदी लड्डू तैयार हैं।