Chilli Chicken: चिकन की ऐसी डिश जो स्नैक और डिनर दोनों के लिए है परफेक्ट

By Shivam Yadav

August 23, 2025

चिकन लवर्स को चिकन खाने का बहाना चाहिए होता है अगर आप भी उनमें से एक है तो आज बनाएं चिली चिकन की टेस्टी डिश, ये स्नैक और डिनर दोनों में खूब चाव से पसंद की जाती हैं। आइए जानते है इसको बनाने की आसान विधि के बारे में

सामग्री

500 ग्राम                     चिकन 1                               बड़ा प्याज 1                               शिमला मिर्च 2-3                            हरी मिर्च 1-2 टेबल स्पून               सोया सॉस 1 टेबल स्पून                  टमाटर सॉस 1/2 टेबल स्पून               सिरका 1/2 टेबल स्पून              अदरक लहसुन पेस्ट स्वादानुसार                   नमक 1/2 टी स्पून                  काली मिर्च 1 टेबल स्पून                 कॉर्नफ्लोर

स्टेप 1

सबसे पहले चिकन को एक बाउल में डालें। इसमें अदरक-लहसुन का पेस्ट, सोया सॉस, काली मिर्च और नमक डालकर अच्छे से मिला लें। 15 मिनट के लिए मैरिनेट होने के लिए छोड़ दें।

स्टेप 2

एक कढ़ाई में तेल गरम करें। मैरिनेट किए हुए चिकन के टुकड़ों को हल्का सुनहरा होने तक तल लें। चिकन को निकालकर अलग रख लें।

स्टेप 3

उसी कढ़ाई में थोड़ा सा तेल डालें। इसमें प्याज, शिमला मिर्च और हरी मिर्च डालकर 5 मिनट तक भूनें। अब इसमें सोया सॉस, टमाटर सॉस और सिरका डालकर अच्छे से मिला लें।

स्टेप 4

एक छोटे से बाउल में 1 टेबलस्पून कॉर्नफ्लोर में थोड़े पानी को मिला कर स्लरी बना लें। इसे कढ़ाई में डालें और अच्छे से मिलाएं। इसे 2 मिनट पकने दें फिर हरा धनिया से सजाकर गरमागरम चिली चिकन सर्व करें।