Krishna Chhathi 2025: भगवान श्री कृष्ण की छठी पर जरूर लगाएं जाते हैं ये 5 स्वादिष्ट व्यंजनों का भोग

By Roshni Jaiswal 

August 20, 2025

कल, 21 अगस्त को भगवान श्री कृष्ण की छठी है। छठी के खास मौके पर भगवान कृष्ण को 56 प्रकार के व्यंजनों का भोग लगाया जाता है। अगर आप भी भगवान श्री कृष्ण की छठी कर रहे हैं तो आप उनको इन 5 स्वादिष्ट व्यंजनों का भोग बनाकर जरूर लगाएं। ये व्यंजन भगवान श्री कृष्ण को बहुत प्रिय है। तो आईए जानते हैं इन 5 स्वादिष्ट व्यंजनों के बारे में

कढ़ी चावल

भगवान श्री कृष्ण की छठी के दिन आप कढ़ी चावल बनाकर भोग में जरूर लगाएं। क्योंकि इस दिन श्री कृष्ण को कढ़ी चावल का भोग जरूर लगाया जाता है।

माखन मिश्री

भगवान श्री कृष्ण की छठी के दिन आप उनका पसंदीदा माखन मिश्री का भोग बनाकर जरूर लगाएं। माखन मिश्री खाकर भगवान खुश हो जाएंगे।

मालपुआ

भगवान श्री कृष्ण की छठी के दिन मालपुआ जरूर बनाया जाता है। आप भी इस दिन मालपुआ बनाकर भगवान श्री कृष्ण को भोग में लगा सकते हैं।

खीर

भगवान श्री कृष्ण की छठी के दिन आप खीर का भोग बनाकर जरूर लगाया जाता है। दूध, चावल, चीनी, इलायची और ड्राई फ्रूट्स से बना खीर श्री कृष्ण को खीर बहुत प्रिय है।

लड्डू

बेसन, चीनी, इलायची और ड्राई फ्रूट्स से आप स्वादिष्ट लड्डू बनाकर छठी के दिन भगवान श्री कृष्ण को भोग में लगा सकते हैं।